Home Shahjahanpur News मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवंगत विधायक मानवेन्द्र सिंह को दी श्रृद्धांजलि

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवंगत विधायक मानवेन्द्र सिंह को दी श्रृद्धांजलि

by Suyash Sinha


परिवार के लोगों को बधांया ढाढस
शाहजहांपुर।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  शाहजहांपुर पहुंचे। उन्होंने यहां दिवगंत विधायक मानवेंद्र सिंह के पैतृक आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने शोक संतृप्त परिवार को सांत्वना दी। ददरौल के भाजपा विधायक मानवेंद्र सिंह का पांच जनवरी को निधन हो गया था। पार्टी विधायक के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके पैतृक गांव ढकिया परवेजपुर पहुंचे। उन्होंने मानवेंद्र सिंह के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए भावपूर्ण नमन किया। इसके बाद दिवंगत विधायक के परिजनों से मुलाकात की। उन्हें सांत्वना देते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि विधायक मानवेंद्र सिंह हमारे परिवार के सदस्य थे। उनके निधन से अपूर्णनीय क्षति हुई है। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें। शोक संवेदना व्यक्त करने आए मुख्यमंत्री को देखकर परिजन अपने आंसू नहीं रोक पाए। इस पर मुख्यमंत्री ने उन्हें ढाढ़स बंधाया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, जितिन प्रसाद, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार जेपीएस राठौर जिला प्रभारी सुरेश राणा, सभी विधायक, अन्य जनप्रतिनिधि,जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता आदि मौजूद रहे

You may also like

Leave a Comment

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00