Home News बिज़ी बीज़ प्री स्कूल में  क्रिसमस पार्टी में बच्चों ने मचाया धमाल

बिज़ी बीज़ प्री स्कूल में  क्रिसमस पार्टी में बच्चों ने मचाया धमाल

by Suyash Sinha

शाहजहांपुर। शहर के बिज़ी बीज़ प्री स्कूल में  क्रिसमस पार्टी का आयोजन  धूम धाम से किया गया!
नन्हे मुन्हे बच्चे सेन्टा क्लाज और बच्चियां परियों के वेश में क्रिसमस पार्टी में शामिल होने आयी। इस अवसर पर स्कूल की ओर से बच्चों के लिए भी एक सेन्टा क्लाज  को बुलाया गया! क्रिसमस कैरोल और जिन्गल्स पर थिरक कर सेन्टा क्लाज ने बच्चों को खूब लुभाया और खूब तालियाँ भी बटोरी। सेन्टा क्लाज ने सभी बच्चों को अपने हाथों से उपहार और चाकलेट भी बाँटी। इस अवसर पर प्रिंसिपल वसु गोयल ने बच्चों को ईसा मसीह के जन्म से और सेन्टा क्लाज के क्रिसमस पर उपहार लाने से जुड़ी कथा भी सुनाई। क्रिस्मस पार्टी में बच्चों के बीच सभी अध्यापिकाओ ने भी सेन्टा क्लाज के साथ जिन्गल्स पर नृत्य किया। इस अवसर पर निदेशक रोहित गोयल सहित मन्जू कुश्वहा, आकृति मिश्र, संध्या शुक्ला, दीपाली गुप्ता,शक्ति मिश्रा, त्रृप्ती रस्तोगी और सेन्टा क्लाज की विशेष भूमिका में इब्तसम गौज़िया रही।

You may also like

Leave a Comment

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00